Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP State Open Board Examination: 10वीं और 12वीं की परीक्षा होगी अथवा नहीं, अभी तय नहीं

MP State Open Board Examination: भोपाल (नईदुनिया स्टेट ब्यूरो)। कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार हाईस्कूल परीक्षा नहीं करा रही है। इस बार आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित होगा, जबकि हायर सेकंडरी परीक्षा हालात सुधरने तक के लिए स्थगित कर दी गई है, पर राज्य ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा कराएगा या नहीं और कराएगा तो कब एवं कैसे, इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं, पर अभी हालात सुधरे नहीं हैं। इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिन पहले हायर सेकंडरी की परीक्षा फिलहाल स्थगित रखने का निर्णय लिया और उसके ठीक बाद माशिम ने हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यावसायिक, डिप्लोमा इन प्री-स्कूल सहित अन्य परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जबकि ओपन बोर्ड ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

 

ओपन बोर्ड की दोनों परीक्षाओं में हर साल एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होते हैं। बोर्ड जून और दिसंबर में परीक्षा आयोजित करता है। बोर्ड की अभी जून में परीक्षा कराने की तैयारी है। इसे लेकर विद्यार्थी परेशान हैं। ऐसे हालात में परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा देना बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।

बैठक में होगा निर्णय

ओपन बोर्ड की अगली परीक्षा को लेकर बोर्ड प्रबंधन कार्यपरिषद समिति की बैठक में निर्णय लेगा। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही बैठक होने वाली है जिसमें तमाम परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए विद्यार्थियों को नौ अवसर देता है।

  • हमारी परीक्षाएं माशिम की परीक्षाओं पर निर्भर हैं। माशिम की परीक्षा में फेल विद्यार्थी ही हमारे पास आते हैं। अभी परीक्षा कार्यक्रम में कोई फेरबदल नहीं किया है, पर कोरोना की स्थिति को देखकर आगे निर्णय लिया जाएगा।

– प्रभातराज तिवारी, निदेशक, मप्र राज्य ओपन बोर्ड

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp