Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP School Reopen news फिलहाल शिक्षक व कर्मचारी आएंगे स्कूल

मध्यप्रदेश में कोरोना केसों में राहत मिली है। जिसके बाद प्रदेश को Unlock किया जा रहा है। इसी सिलसिले में अब मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश में स्कूल खोलने की शुरुआत हो रही है। MP School में शिक्षक और कर्मचारियों का स्कूल आना अनिवार्य होगा।

दरअसल इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि अभी बच्चों को स्कूल आने की इजाजत नहीं होगी। उनकी कक्षा में ऑनलाइन तरीके से ही संचालित होगी लेकिन सभी शिक्षक और कर्मचारी का स्कूल आना अनिवार्य होगा।

वहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि कोरोना कमी को देखते हुए प्रतिबंधों से राहत दी जा रही है। इस संबंध में नए दिशा निर्देश सभी जिलों को भेजे गए हैं। इस दौरान राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होगी।

वहीं प्रदेश में सभी सरकारी स्कूलों में 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारी का आना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी स्कूल में नियमित कक्षा संचालित नहीं होगी लेकिन ऑनलाइन कक्षा नियमित रूप से संचालित होती रहेगी। एमपी के स्कूलों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक उपस्थिति शत-प्रतिशत अनिवार्य की गई है। वहीं नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया के लिए निजी स्कूल से निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे।

MP School: मध्य प्रदेश में खुलेंगे स्कूल! स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp