HOMEMADHYAPRADESH

MP Nikay Chunav 2022 Results: महाकोशल और विंध्य में BJP का दबदबा VD शर्मा ने कही ये बात

MP Nikay Chunav 2022 Results:चुनाव परिणामों में महाकोशल और विंध्य में BJP का दबदबा

MP Nikay Chunav 2022 भाजपा को एक बार फिर जबर्दस्त फायदा हुआ है। गत दिनों सम्पन्न निकाय चुनावों में उसे बंपर सफलता मिली। महाकोशल और विंध्य क्षेत्र में भाजपा का दबदबा रहा है। मालवा और निमाड़ में भी भाजपा आगे रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो परिणाम भाजपा के पक्ष में और कांग्रेस को सतर्क करने वाले हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत का श्रेय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं और सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को दिया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख ने जो जमीनी मेहनत की, उसका ही परिणाम आज सामने आया हैै।

महाकोशल और विंध्य क्षेत्र के 19 नगरीय निकायों के परिणाम घोषित हुए। इनमें 17 निकाय अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों के हैं। इनमें 12 में भाजपा आगे रही। डिंडौरी और बिजुरी नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा ने बराबर सीटें जीती हैं।

वहीं, कोतमा, नैनपुर, बिछिया और जयसिंहनगर में कांग्रेस के पार्षद भाजपा की तुलना में अधिक जीते हैं। जबकि, सिंगरौली की सरई नगर परिषद में सर्वाधिक छह निर्दलीय और पांच गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पार्षद चुनाव जीते हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के दो-दो स्थान मिले हैं। उधर, आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली जिले की बरगवां नगर परिषद में पांच और बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका में एक सीट जीती है।

मालवा-निमाड़ में भी भाजपा आगे

मालवा और निमाड़ के छह जिलों की तीन नगर पालिका और 11 नगर परिषद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें आलीराजपुर और बुरहानपुर जिले की नेपानगर नगर पालिका में कांग्रेस तो झाबुआ में भाजपा जीती है। सात नगर परिषद में भाजपा और तीन में कांग्रेस की जीत हुई है। भीकनगांव में दोनों दलों ने छह-छह तथा तीन निर्दलीयों ने बाजी मारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button