News24you

News you are looking for

MP News: शराब माफिया ने SDM और नायब तहसीलदार पर किया हमला

MP News: शराब माफिया ने SDM और नायब तहसीलदार पर किया हमला

MP News मध्यप्रदेश में शराब माफिया ने मंगलवार अलसुबह कार्रवाई के दौरान कुक्षी में पदस्थ एसडीएम नवजीवन विजय पंवार व डही नायब तहसीलदार राजेश भिड़े पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में दोनों अधिकारियों को चोट आई है। आरोपित कार में अपहरण कर नायब तहसीलदार को ले जा रहे थे, पुलिस ने पीछा किया तो छोड़ दिया और भाग निकले। आरोपितों ने हवाई फायर भी किए।

पुलिस ने 855 पेटी शराब और ट्रक को जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। शेष चार की तलाश की जा रही है। इसमें आरोपित सुखराम कनेश पूर्व मंत्री व भाजपा नेत्री रंजना बघेल का भांजा है। भाजपा नेत्री रंजना बघेल ने खुद पुलिस अधीक्षक को फोन लगाकर आरोपित सुखराम के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। इधर, कलेक्टर ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इनके तार आलीराजपुर से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।