HOMEMADHYAPRADESH

MP Jila Panchayat Result जिला पंचायत चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, 40 जिलों में कब्जा, कांग्रेस 10 एक गोंगपा

MP Jila Panchayat Result जिला पंचायत चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, 40 जिलों में कब्जा, कांग्रेस 10 एक गोंगपा

MP Jila Panchayat Result मध्यप्रदेश की 52 जिला पंचायतों में से सीधी को छोड़कर सभी 51 जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के नतीजे आ गए हैं। इनमें से 40 जिलों में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने हैं, जबकि 36 जिलों में ही पार्टी उपाध्यक्ष बना पाई। उधर कांग्रेस 10 जिलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने में सफल रही। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी एक जिले में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना लिया। तीन जिलों में निर्दलीय उपाध्यक्ष बने हैं। सीधी का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण यहां चुनाव नहीं हुए।

पिछली बार हुए जिला पंचायत के चुनावों में 41 जिलों में बीजेपी समर्थक अध्यक्ष थे। वहीं 10 जिलों में कांग्रेस समर्थक अध्यक्ष थे। इस लिहाज से इस बार बीजेपी को एक जिले में नुकसान हुआ है, जबकि कांग्रेस को एक जिले में बढ़त मिली है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस से 7 जिला पंचायत छीनी तो वहीं कांग्रेस ने BJP से 8 बोर्ड छीने।

बीजेपी को भोपाल, मंदसौर, कटनी, दतिया, मुरैना, नरसिंहपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर, गुना, भिंड, शिवपुरी, बुरहानपुर, शाजापुर, मंडला, रायसेन, सीहोर, पन्ना, टीकमगढ़, रीवा, बड़वानी, निवाड़ी, विदिशा, सतना, उज्जैन, आगर, बैतूल, अशोकनगर, धार, खरगोन, उमरिया, खंडवा, इंदौर, नीमच, सिवनी, श्योपुर, छतरपुर, जबलपुर, अलीराजपुर, नरसिंहपुर और हरदा में जीत मिली है।

वहीं, इस बार कांग्रेस को भी जिला पंचायत अध्यक्ष पदों की 10 सीट पर जीत मिली है। छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, देवास, सिंगरौली, राजगढ़, झाबुआ और डिंडौरी समेत अन्य जगहों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। यह पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इनमें कई सीटों पर बीजेपी का कब्जा था, जिसे कांग्रेस ने छीन लिया है। इसके साथ ही बड़वानी में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत कांग्रेस के समर्थन से मिली है।

भोपाल में BJP की रामकुंवर गुर्जर बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ऐन वक्त पर बड़ा उलटफेर हो गया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नवरंग गुर्जर की पत्नी रामकुंवर गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। भाजपा ने रामकुंवर गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से रश्मि अवनीश भार्गव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। भाजपा ने नवरंग गुर्जर को अपने पाले में लेकर उनकी पत्नी को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

 

Show More

Related Articles

Back to top button