HOMEMADHYAPRADESH

MP Govt Jobs Computer Operator मध्य प्रदेश में जल्द होंगी कम्प्यूटर आपरेटर की भर्ती, यह विभाग कर रहा प्रस्ताव तैयार

MP Govt Jobs Computer Operator मध्य प्रदेश में जल्द होंगी कम्प्यूटर आपरेटर की भर्ती, यह विभाग कर रहा प्रस्ताव तैयार

MP Govt Jobs Computer Operator में आने वाले समय मे युवाओं को नोकरी मिलने वालीं हैं। शिवराज सरकार ने एक लाख जॉब देने की घोषणा पहले ही कर दी है अब एक औऱ जॉब की बात सामने आई है। एमपी में जल्द ही कम्यूटर आपरेटर की भर्ती होंगी।

MP Govt Jobs Computer Operator

दरअसल मध्य प्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विकासखंड स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। कैबिनेट मीटिंग में डिसीजन के लिए प्रपोजल सबमिट कर दिया गया है। उम्मीद है कि आने वाली मंत्री परिषद की बैठक में सरकारी नौकरी के विषय में मुख्यमंत्री द्वारा फैसला लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में कुल 313 विकास खंड है। इनमें से 89 आदिवासी विकास खंड है।

MP Govt Jobs Computer Operator

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के खाद्य सुरक्षा कानून के तहत खाद्यान्न के वितरण के काम को व्यवस्थित और सुनिश्चित करने के लिए विकासखंड स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति आवश्यक हो गई है। इसलिए डिपार्टमेंट द्वारा प्रपोजल तैयार करके मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेज दिया गया है।
जानकारी में बताया कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को उचित मूल्य की दुकानों की निगरानी का दायित्व दिया गया है। इनके द्वारा तैयार प्रतिवेदन संचालनालय को भेजने की व्यवस्था है, लेकिन इनके पास कंप्यूटर आपरेटर नहीं हैं। इसके लिए सभी विकासखंड मुख्यालय पर इनकी नियुक्ति की जाएगी। वहीं, योग आयोग के गठन के निर्णय का प्रस्ताव अनुसमर्थन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य प्रस्तावों पर भी विचार होगा।
Show More

Related Articles

Back to top button