HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

MP Free Laptop Yojana 2022 एक क्लिक पर मिली 91 हजार छात्रों को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये की राशि, यहां चेक करें नाम

MP Free Laptop Yojana 2022 एक क्लिक पर मिली छात्रों को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये की राशि

MP Free Laptop Yojana 2022 विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लाल परेड मैदान में शुक्रवार को MP बोर्ड के 12वीं के 2021-22 सत्र में 75% या अधिक अंक पाने वालों को 25-25 हजार रुपए दिए गए। प्रोत्साहन राशि 91 हजार 617 पात्र स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट में वन क्लिक के जरिए से ट्रांसफर की गई। सभी स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षा पोर्टल पर 26 सितंबर 2022 तक दे दी गई थी। जो विद्यार्थी भोपाल नहीं पहुंच पाए, वे वेब लिंक के माध्यम से कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े।

2016 में शुरू हुई थी MP Free Laptop Yojana योजना

वर्ष 2016 में भाजपा की शिवराज सरकार ने प्रदेश में मेधावी लैपटॉप योजना शुरू की थी। इसके तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए दिए जाते हैं। वर्ष 2016 व 2017 में 85% अंक वाले छात्रों को यह राशि दी गई थी। वर्ष 2018 में रिजल्ट के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान छात्रों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान कुछ छात्रों ने अंक का प्रतिशत 75% करने की बात कही थी। सीएम चौहान ने इसे स्वीकार करते हुए वर्ष 2018 में हायर सेकेंडरी में 75% अंक लाने वाले छात्रों को भी योजना में शामिल करने की मंजूरी दे दी थी।

[pdf-embedder url=”https://news24you.com/wp-content/uploads/2022/09/laptop22-23.pdf” title=”MP Free Laptop Yojana 2022 “]

संभाग टॉपर
ग्वालियर 17 हजार 257
भोपाल 12 हजार 953
इंदौर 12 हजार 820
सागर 12 हजार 416
जबलपुर 11 हजार 31
उज्जैन 10 हजार 212
रीवा 8 हजार 986
नर्मदापुरम 3 हजार 598
शहडोल 1 हजार 932
Show More

Related Articles

Back to top button