News24you

News you are looking for

MP College News कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अब भी online offline exam के कन्फ्यूजन में

exam cbse

MP College Online Class, MP College News मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अब भी कन्फ्यूजन की स्थिति में हैं. जनवरी में भरे जाने वाले एग्जाम फॉर्म अब तक नहीं भरे गए, ऐसे में वे डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि एग्जाम होंगे भी या नहीं. और अगर होंगे तो ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन होंगे.

3.25 लाख स्टूडेंट्स की बढ़ी परेशानी
MP के बरकतुल्ला, भोज और हिंदी यूनिवर्सिटी के करीब 3.25 लाख स्टूडेंट्स कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एग्जाम को लेकर पूछताछ कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी द्वारा स्टूडेंट्स को बताया जा रहा है कि मई से पहले एग्जाम नहीं होंगे.

ऑफलाइन या ऑनलाइन MP College online offline exam कन्फ्यूजन 
कोरोना के कारण स्टूडेंट्स कन्फ्यूज हैं कि एग्जाम ऑनलाइन होंगे या फिर ऑफलाइन. यूजी के 3.25 लाख स्टूडेंट्स परेशान हैं, वहीं पीजी स्टूडेंट्स की परीक्षाएं शुरू कर दी गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए मार्च में फॉर्म भरे जाएंगे. फॉर्म भरने के दो महीनों बाद ही एग्जाम होंगे.

भोज यूनिवर्सिटी में ढाई लाख स्टूडेंट्स
बाकी यूनिवर्सिटी के मुकाबले के भोज यूनिवर्सिटी में 2.25 लाख रेगुलर और 25 लाख यूजी के स्टूडेंट्स को एग्जाम देना है. पीजी के 60 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम देने वाले हैं, जिनमें से 35 हजार की परीक्षा शुरू हो गई है. वहीं 25 हजार स्टूडेंट्स को फरवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा.

हिंदी यूनवर्सिटी में यूजी के 600 स्टूडेंट्स ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया था. इतने कम स्टूडेंट्स होने के बाद भी यूजी के एग्जाम को मई तक के लिए टाल दिया गया है. वहीं पीजी की परीक्षाएं यहां भी शुरू कर दी गई हैं.