Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Board Admit Card 2022 : शाम तक 10th 12th के प्रवेशपत्र जारी हो सकते हैं

MP Board Admit Card 2022 : मध्य प्रदेश बोर्ड आज कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन कर अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए आज वेबसाइट पर लिंक जारी करने वाला है, हालांकि अभी तक बोर्ड ने इसका लिंक जारी नहीं किया है. लिंक के शाम 5 बजे तक जारी होने की संभावना है.

आपको बता दें कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2022 से करने जा रहा है. यह परीक्षा 20 मार्च 2022 तक चलेगी. दसवीं और बारहवीं का बोर्ड देने वाले छात्र एमपी बोर्ड की वेबसाइट http://mpbse.nic.in पर जाएं और लॉगइन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र एडमिट कार्ड अपने स्कूल से भी प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2022 से उपलब्ध होगा और छात्र इसमें 31 जनवरी 2022 तक सुधार करा सकेंगे.

 

ऐसे करें एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड (MP Board Admit Card 2022 Download)
एमपी बोर्ड ने वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अब तक कोई लिंक जारी नहीं किया है, हालांकि जल्द ही लिंक साइट पर नजर आएगा. नीचे दिए गए स्ट्रेप से छात्र आसानी से अपना एडमिट कार्ड  डाउनलोड कर सकते हैं-
1. सबसे पहले छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट http://mpbse.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर नेविगेट करें और एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
3. एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड की डिटेल चेक करें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp