HOMEMADHYAPRADESH

MP Board 10th Result: दमोह का रिजल्ट प्रतिशत सबसे अच्छा, जानिए किस जिले का कैसा

MP Board 10th Result: दमोह का रिजल्ट प्रतिशत सबसे अच्छा, जानिए किस जिले का कैसा

MPBSE MP Board 10th Result 2022 10वीं जिलावार टॉपर्स की बात करें तो दमोह का रिजल्ट प्रतिशत जिले में सबसे अच्छा रहा। यहां करीब 83 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसके बाद अलीराजपुर 82 फीसदी और देवास का रिजल्ट 81 फीसदी

MPBSE MP Board 10th Result 2022 :

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल (MPBSE) ने हाईस्कूल (Class 10) वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं जिसमें छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने टॉप किया है। दोनों ने 496-496 नंबर हासिल किए हैं। वहीं 12वीं में आर्ट्स में सागर की इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। एमपी बोर्ड 10वीं जिलावार टॉपर्स की बात करें तो दमोह का रिजल्ट प्रतिशत जिले में सबसे अच्छा रहा। यहां करीब 83 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसके बाद अलीराजपुर 82 फीसदी और देवास का रिजल्ट 81 फीसदी रहा जो कि राज्य में सबसे अधिक है। आगे देखिए जिलावार सफलता प्रतिशत।

एमपी बोर्ड के अनुसार, हाईस्कूल परीक्षा में इस साल 59.54 फीसदी नियमित परीक्षार्थी और 19.49 फीसदी स्वाध्यायी (प्राइवेट) परीक्षार्थी सफल रहे हैं। एमपी बोर्ड हाईस्कूल में इस साल 348219 छात्र प्रथम श्रेणी में, 202940 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 3399 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं। इस प्रकार से कुल 554558 छात्र परीक्षाा में सफल हुए हैं। वहीं 89179 छात्रों को पूरक परीक्षा प्राप्त हुई है।

इस बार हाईस्कूल पास होने लड़कों का सफलता प्रतिशत की बात करें तो 10वीं में कुल 56.84 प्रतिशत लड़कों ने सफलता हासिल की है तो वहीं 62.47 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की है। यानी बेटिंयों का सफल प्रतिशत बेटों से अधिक रहा।

जिला -नियमित पास% —-निजी पास%
दमोह- 83.80 —- 45.76
अलीराजपुर-  82.44  —-31.19
देवास- –  81.40 39.96
डिंडोरी 79.67  —- 67.72
सीधी – 78.06 —-  77.97
मंडला-  77.84  —- 17.86
नरसिंगपुर-  75.87 —-29.23
अनूपपुर-  73.97 —-24.81
सीहोर-  73.90 —-30.68
धार 73.65—- 43.39
सागर 71.38 —-22.87
सिंगरोली 70.24—- 21.29
पन्ना 67.56 —-23.67
उमरिया 67.16—- 25.85
छिंदवाड़ा 65.28—- 14.88
मुरैना 64.88 —-31.44
शंडोल 63.77 —-33.87
खंडवा 63.48 —-15.81
इंदौर 61.66 —-30.00
शाजापुर 61.56—- 12.48
बड़वानी 61.23—- 20.36
शिवपुरी 60.70 —-14.18
श्योपुर 60.00 —-19.51
भोपाल 59.69 —-13.58
दतिया 59.59 —-19.46
रायसेन 59.19 —-17.23
बुरहानपुर 59.06—- 4.38
राजगढ़ 58.70 —-15.75
मंदसौर 58.05 —-11.63
बैतूल 57.90 —-17.15
बालाघाट 57.57 —-6.65
होशंगाबाद 56.99—-8.83
ग्वालियर 56.42 —-16.51
झाबुआ 55.98 —-23.21
कटनी 55.86 —-21.37
आगर मालवा 54.26 —-19.23
गुना 52.18 —-10.54
खरगोन 52.17—- 12.19
रतलाम 51.72 —-11.54
विदिशा 51.45—- 9.36
रीवा 50.49 —-31.79
नीमच 50.41 —-7.57
अशोक नगर 48.72—- 9.06
सिवनी 48.40—- 22.22
छतरपुर 46.21 —-5.56
उज्जैन 46.15 —-14.13
जबलपुर 44.92—- 9.61
भिंड 44.83—- 7.73
हरदा 43.72 —-8.00
निवारी 42.63 —-4.47
सतना 40.58 —-10.55
टीकमगढ़ 34.31 —-6.66

Show More

Related Articles

Back to top button