News24you

News you are looking for

MP BJP Team: कैलाश विजयवर्गीय फिर बने राष्ट्रीय महामंत्री, मध्यप्रदेश से इनको मिली जगह

JP Nadda: अगले लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, जून 2024 तक बढ़ाया गया कार्यकाल

भोपाल BJP Politics । मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय फिर राष्ट्रीय महामंत्री बने। आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया।

ग्वालियर चंबल क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के बड़े नेता और पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया । मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और पूर्व सांसद प्रभात झा को नहीं मिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान। दोनों नेता पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे। राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए अरविंद मेनन मध्य प्रदेश में प्रदेश संगठन महामंत्री रह चुके हैं।

बिहार चुनाव से ठीक पहले टीम का गठन

भाजपा अध्‍यक्ष ने अपनी नई टीम का ऐलान ठीक समय किया है, जब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। यही नहीं देश के कई राज्‍यों में लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव भी होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में… 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होंगे। मतगणना 10 नवंबर को होगी। ये चुनाव कोरोना काल में होने जा रहे हैं।

MP BJP Team: कैलाश विजयवर्गीय फिर बने राष्ट्रीय महामंत्री, मध्यप्रदेश से इनको मिली जगह

MP BJP Team: कैलाश विजयवर्गीय फिर बने राष्ट्रीय महामंत्री, मध्यप्रदेश से इनको मिली जगह