HOMEMADHYAPRADESH

MP BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, उमा भारती सहित इन्हें मिली जगह

BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, उमा भारती सहित इन्हें मिली जगह

भोपाल। मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया, उमा भारती, फग्गन सिंह कुलस्ते, मुरलीधर राव, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र सिं प्रधान भी शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। शनिवार को जारी सूची में 6 केंद्रीय मंत्रियों को स्टार प्रचारक बनाया है। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

भाजपा ने भी 20 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने भी 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें खास बात यह थी कि राष्ट्रीय स्तर के नेताओं में सिर्फ मुकुल वासनिक को ही स्टार प्रचारक बनाया गया था। कांग्रेस की सूची में गांधी परिवार का भी कोई सदस्य शामिल नहीं था।

भाजपा की सूची

जिन नेताओं को भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है, इनमें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिव प्रकाश, मुरलीधर राव, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, वीरेंद्र कुमार खटिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राकेश सिंह, ओमप्रकाश धुर्वे, सुधीर गुप्ता, लाल सिंह आर्य, सुहास भगत, हितानंद शर्मा शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button