HOMEMADHYAPRADESH

MP Anganwadi Closed मध्यप्रदेश में अब आंगनबाड़ी भी 31 जनवरी तक बन्द

MP Anganwadi Closed मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच स्कूल बंद किये जा चुके हैं। इस बीच अब आंगनबाड़ी भी बन्द करने के आदेश जारी किए गयेहैं

MP Anganwadi Closed मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच स्कूल बंद किये जा चुके हैं। इस बीच अब आंगनबाड़ी भी बन्द MP Anganwadi Closed करने के आदेश जारी किए गये हैं। आपको बता दें कि आंगनबाड़ी में भी बच्चे शिक्षा लेते हैं।
कोरोनावायरस के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन दिनांक 31 जनवरी 2022 तक स्थगित किया जाता है। इस अवधि में गर्व पके भोजन के स्थान पर पूर्व निर्देशानुसार ready-to-eat पूरक पोषण आहार का वितरण किया जाएगा तथा टेक होम राशन पात्र हितग्राहियों को उनके घर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
संचालनालय महिला एवं बाल विकास द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2022 को आदेश क्रमांक 3568 के माध्यम से सभी कलेक्टरों को सूचित किया है कि मध्य प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन दिनांक 31 जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया जाए।
इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य आवश्यक सेवाएं यथावत रहेंगी। यह आदेश डॉ राम राव भोसले संचालक महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश द्वारा जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के चिकित्सा विभाग ने फरवरी के महीने में संक्रमण की दर सबसे ज्यादा होने की संभावना व्यक्त की है।
Show More

Related Articles

Back to top button