HOMEMADHYAPRADESH

MP के जबलपुर में नव संवत्सर के दिन 5 घंटे से ज्यादा बवाल, अधिकारियों ने यूं कराया शांत

MP के  जबलपुर में नव संवत्सर के दिन 5 घंटे से ज्यादा तक तनाव की स्थिति, अधिकारियों ने यूं कराया शांत

MP के  जबलपुर में नव संवत्सर के दिन 5 घंटे से ज्यादा तक तनाव की स्थिति बनी रही। हिन्दू संगठनों के नेताओं ने बड़ा फुहारा पर चक्का जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों को शांत करें और चक्का जाम खुलवाने के लिए कलेक्टर इलैया राजा टी को प्रदर्शन स्थल पर आकर कार्रवाई का  आश्वासन देना पड़ा।  दरअसल हिन्दू संगठनों ने नए संवत्सर के झंडे बैनर लगाए थे जिसे निगम प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर निकलवा दिया इसी से विवाद शुरू हुआ।
बड़ा फुहारा पर चक्का जाम कर दिया क्या। जो कार्यकर्ता घर से लोगों को गुड़ी पड़वा की बधाई देने के लिए निकले थे। प्रदर्शन स्थल पर बैठ गए और भजन कीर्तन करने लगे। कलेक्टर ने उन्हें समझाने के लिए एसडीएम नम: शिवाय अरजरिया को भेजा परंतु प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को वापस लौटा दिया। शर्त रखी कि जब तक कलेक्टर और नगर निगम के कमिश्नर चौराहे पर आकर माफी मांगनी होगी। इधर कलेक्टर ने प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भेज दी। बदले में भाजपा के कई बड़े नेता चक्का जाम में शामिल हो गए यहां तक की सांसद राकेश सिंह प्रदर्शनकारियों के साथ जाकर खड़े हो गए।
पूरे 5 घंटे के बाद बाद दोपहर 2 बजे के करीब कलेक्टर इलैयाराजा टी व एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा पहुंचे। कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों से नगर निगम की अभद्रता के लिए माफी मांगकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Show More

Related Articles

Back to top button