Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 से अधिक अधिकारियों की IAS पद पर जल्द पदोन्नति, ये हैं वो अफसर

मध्य प्रदेश में कार्यरत CM Shivraj के सेक्रेटरी सहित राज्य प्रशासनिक सेवा (state administrative service) के 18 से अधिक अधिकारी की पदोन्नति (promotion) IAS पद पर होगी। सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) के अधिकारियों द्वारा इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा कि 15 अगस्त के बाद प्रस्ताव को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

दरअसल प्रदेश को 2021 में 18 से अधिक IAS अधिकारी मिलेंगे। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों कि विभागीय पदोन्नति समिति सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में हो सकती है। इसके लिए वर्ष 1994 से लेकर 2000 तक के बैच (batch) के राज्य प्रशासनिक सेवा के 54 अफसरों के नाम पर विचार किया जाएगा। इन अधिकारियों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के डिप्टी सेक्रेटरी सुधीर कोचर (sudhir kochar) सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी आईएएस में पदोन्नत होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने यूपीएससी के लिए प्रस्ताव को तैयार कर लिया है।

इसके अलावा और जिन राज्य प्रशासनिक अधिकारी के नाम सुधीर कोचर, रानी बार्टर्ड, दिलीप कुमार कापसे, चंद्रशेखर शुक्ला, त्रिभुवन नारायण सिंह, नारायण प्रसाद नामदेव, नियाज अहमद खान, मनोज मालवीय, नीतू माथुर, पवन भदोरिया, जमुना भिड़े और डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर के नाम शामिल है।

हालांकि अभी इन नामों पर अंतिम सहमति नहीं बनी है। दरअसल निगम ने राज्य प्रशासनिक सेवा में वरिष्ठता को लेकर प्रशासनिक अधिकरण में याचिका दायर की है। जिस पर फैसला होने के बाद इन नामों पर सहमति बनेगी। विभाग परीक्षण के बाद यह प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को इसी महीने भेजा जाएगा। वही माना जा रहा है कि सितंबर महीने के अंत तक विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हो सकती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp