News24you

News you are looking for

MP में Sex Racket का पर्दाफाश, 3 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार

MP में Sex Racket का पर्दाफाश, 3 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार

Sex Racket मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। मंगलवार बुधवार देर रात दरमियान छिंदवाड़ा पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट  (Chhindwara Sex Racket )  का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 3 युवती और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा पुलिस (Chhindwara Police) को सूचना मिली थी कि जनता कॉलोनी क्षेत्र में स्थित सुकलुढाना क्षेत्र में लंबे समय किराए के मकान में जिस्मफरोशी का व्यापार  किया जा रहा है, मुखबिर की सूचना पर महिला थाना प्रभारी और नगर पुलिस अधीक्षक की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बुधवार रात तकरीबन 4:00 बजे दबिश दी और मौके से 8 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट मकान मालिक सहित कुछ क्षेत्र के लोगों के द्वारा बाहर से लड़कियों को बुलवाकर संचालित किया जा रहा था।

छिंदवाड़ा पुलिस ने बुधवार तड़के 4 बजे सुकलुढाना क्षेत्र में एक छापामार कार्यवाही करते हुए देह व्यापार में लिप्त तीन युवती और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर छापामार कार्यवाही की गई वहां लंबे समय से देह व्यापार का रैकेट चल रहा था जिसमें अभी सिर्फ पुलिस को 8 लोग ही हाथ लगे हैं जबकि अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे है जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर महिला थाना प्रभारी और नगर पुलिस अधीक्षक की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सुकलुढाना के एक मकान पर छापा  मारा और यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद 8 लोगो को गिरफ्तार किया। जिसमे 3 युवतियां और 5 युवक शामिल थे। सभी के खिलाफ पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। जांच के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है।