Friday, October 23, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

MP के 16 जिलों में 200 से ज्यादा केस, सीएम बोले और सख्त हो कोरोना कर्फ़्यू

भोपाल । सीएम शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि जिन जिलों में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट अधिक है वहाँ पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोरोना कर्फ्यू को और प्रभावी बनाया जाए तथा घर-घर गहन सर्वे कर एक-एक मरीज की पहचान कर उपचार किया जाए।वही सीएम शिवराज सिंह ने निर्देश दिए कि कोरोना नियंत्रण के लिए बनाए गए प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों का दौरा कर वहाँ सारी व्यवस्थाएँ देखें। कोरोना के संक्रमण को सख्ती से रोकें और इलाज की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करें।

आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण निरंतर कम हो रहा है। प्रदेश की औसत साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 21.3% हो गई है, जो कि राष्ट्रीय औसत के बराबर है।कोरोना कर्फ्यू के बाद कोरोना के नए प्रकरणों की तुलना में हमारी रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रही है, जिससे कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बंगाल, तमिलनाडु आदि से जो हमारे पुलिस के जवान लौट कर आए हैं, उन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। जो बीमार है उन्हें अच्छे से अच्छा इलाज दिया जाए। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 85 हजार 750 है। 3 मई की स्थिति में प्रदेश में 12 हजार 62 कोरोना के नए प्रकरण आए, वहीं 13 हजार 408 मरीज स्वस्थ हुए। प्रदेश की रिकवरी रेट 84.7% हो गई है। मृत्यु दर 1% है।

टीकमगढ़-शिवपुरी में ज्यादा और बुरहानपुर-छिंदवाड़ा में कम पॉजिटिविटी रेट

प्रदेश के टीकमगढ़ एवं शिवपुरी जिलों में सर्वाधिक पॉजिटिविटी रेट क्रमशः 45% एवं 39% है। इसी प्रकार सिंगरौली में 33%, दतिया में 33%, निवाड़ी में 31%, सीधी में 30%, अनूपपुर में 29%, ग्वालियर में 29%, नरसिंहपुर में 28%, कटनी में 28%, सीहोर में 27%, भोपाल में 26%, बालाघाट में 26%, तथा बैतूल में 26% पॉजिटिविटी रेट है। इन सभी जिलों में विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री  चौहान ने दिए।बुरहानपुर एवं छिंदवाड़ा जिलों में सबसे कम पॉजिटिविटी रेट 3% तथा 5% है। खंडवा में 6%, भिंड में 9% तथा अशोक नगर में 10% पॉजिटिविटी रेट है।

16 जिलों में 200 से ज्यादा केस

सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि प्रदेश के 16 जिलों में 200 से अधिक कोरोना के नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 1787, भोपाल में 1669, ग्वालियर में 910, जबलपुर में 739, रतलाम में 345, रीवा में 339, सतना में 272, शिवपुरी में 252, धार में 245, मंदसौर में 241, सिंगरौली में 240, उज्जैन में 233, सागर में 230, सीधी में 216, मुरैना में 209, निवाड़ी में 204 कोरोना के नए प्रकरण आए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp