Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP के जिला पंचायत अध्यक्षों का जलवा, अधिकारों के साथ बढ़ी पगार, अब मिलेंगे एक लाख हर माह

मध्यप्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों को सीएम शिवराज ने एक बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज ने जिला पंचायत अध्यक्षों के वेतन में वेतन भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को हर महीना एक लाख वेतन मिलेगा। इससे पहले उन्हें 54 हजार रुपए दिया जाता था। इसके अलावा अब जिलाध्यक्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर सकेंगे। जिस जिले में मंत्री ध्वजारोहण नहीं करेंगे, वहां जिलाध्यक्ष ध्वजारोहण करने का अधिकार मिलेगा

आज प्रदेश भर के जिला पंचायत अध्यक्ष सीएम हाउस पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्षों ने 1994 के पंचायती राज अधिनियम को लागू करने की भी मांग की।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp