Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Modi Cabinet का बड़ा फैसला: नवंबर तक जारी रहेगी गरीब कल्याण अन्न योजना, 80 करोड़ लोगों को फायदा

Modi Cabinet Meeting Decision Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज कई अहम फैसले हुए हैं। बैठक में गरीबों को दी जानेवाली मुफ्त खाद्यान्न योजना में अतिरिक्त आवंटन को नवंबर महीने तक जारी रखने को मंजूरी मिल गई है। इस फैसले से देश के करीब 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Gareeb Kalyan Ann Yojana) के तहत राशनकार्ड धारकों को अतिरिक्त 5 किलो अनाज का मुफ्त आबंटन दिवाली तक जारी रखने का फैसला किया है।

बैठक में Central Railside Warehouse Company और Central Warehousing Corporation के मर्जर को मंजूरी मिल गई है. इससे माल ढुलाई और बेहतर हो जाएगी। साथ ही, लागत घटाने में भी मदद मिलेगी और सरकार को सालाना 5 करोड़ रुपये की बचत होगी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Gareeb Kalyan Ann Yojana) के तहत राशनकार्डधारकों को दिवाली तक फ्री अनाज देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इसमें कोटे के अतिरिक्त 5 किलो अनाज फ्री मिलेगा।

पिछले साल देशव्यापी लॉकडाउन शुरू होने के बाद पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत हुई थी। इसके तहत देश के करीब 81 करोड़ लोगों को अप्रैल, मई और जून में मुफ्त राशन देने का एलान किया गया था।

 

 

 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिवाली तक प्रति सदस्य अतिरिक्त 5 किलो फ्री राशन (चावल/गेहूं) मिलेगा। यानी प्रति सदस्य 10 किलो राशन मिलेगा, जिसमें से केवल 5 किलो राशन की कीमत चुकानी होगी।

 

 

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में सरकार ने पिछले साल 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया था। अगर इसमें और 3 महीने का खर्च जोड़ दिया जाए तो यह करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये हो जाता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp