HOMEराष्ट्रीय

MLC Election Result Bihar 2022 बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा गठबंधन NDA को शानदार जीत

MLC Election Result Bihar 2022 बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा गठबंधन NDA को शानदार जीत

MLC Election Result 2022 । बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 में भाजपा गठबंधन यानी एनडीए को शानदार जीत मिली है। इन चुनावों में एनडीए ने 13 सीटों पर कब्जा कर लिया है और राजद का करारी शिकस्त दी है। राजद ने चुनावों में सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को केवल एक सीट ही सफलता मिली है, जबकि निर्दलीय ने 4 सीटें जीती हैं। राजधानी पटना की सीट पर राजद ने जीत दर्ज की है। वहीं नालंदा और सासाराम में NDA उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

MLC चुनाव के नतीजों की घोषणा के बीच हाजीपुर में जमकर बवाल हुआ। लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद होने से पुलिस का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

Show More
Back to top button