
विजयराघवगढ़ विधायक MLA संजय सत्येन्द्र पाठक ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर मुख्यमंत्री की घोषणाओं बगैहा मोड से खितौली रोड़, बरही, विजयराघवगढ़ व कैमोर के बाईपास सहित अन्य कार्यों को जल्द पूरा कराने हेतु ध्यानाकर्षण कराया।
भोपाल में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर विधानसभा विजयराघवगढ़ की विकास योजनाओं के संबंध में चर्चा की, इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा पूर्व में विधानसभा विजयराघवगढ़ दौरे के दौरान की गई बगैहा मोड से खितौली रोड़, बरही, विजयराघवगढ़ व कैमोर के बाईपास बनाने सहित अन्य घोषणाओं के लम्बे अंतराल से लंबित और क्षेत्र हितैषी अतिमहत्वपूर्ण विकास कार्यों की अविलंब स्वीकृति हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से का ध्यानाकर्षण कराया।
आपको बता दें कि, प्रदेश को विकास की ओर ले जाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समय–समय पर विधानसभा में अपने दौरे के दौरान क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित जनता को सुलभता उपलब्ध व विकास कराने वाली मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया उन्हीं क्षेत्र हितैषी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने मुख्यमंत्री के समक्ष विषयों को उठाया ।








