Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMESportsक्रिकेटखेल

MI vs SRH : मुंबई ने 20 ओवरों में बना डाले धुआंधार 235 रन, ईशान और सूर्यकुमार की धमाकेदार बल्लेबाजी

IPL 2021, MI vs SRH आईपीएल के 55वें मैच में आज मुंबई इंडियन्स का मुकाबला सनराजर्स हैदराबाद के साथ हो रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियन्स ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 235 रन बनाये हैं। मुंबई की ओर से ईशान किशन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए केवल 32 गेंदों में 84 रन ठोक दिये। किशन ने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं सूर्य कुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 82 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के जमाये। बाकी के बल्लेबाजों में में कोई भी 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका। सनराइजर्स की ओर से जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

हैदराबाद की ओर से आज के मैच में मनीष पांडे कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई की टीम में सौरव तिवारी और जयंत यादव की जगह क्रुणाल पांडया और पीयुष चावला को शामिल किया गया है। फिलहाल मुंबई इंडियंस के लिए प्ले ऑफ़ में पहुंचना लगभग असंभव हो गया है। आज के मैच में उन्हें ना सिर्फ़ जीतना होगा, बल्कि 171 रनों की बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में कोई चमत्कार ही उन्हें प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। दूसरी ओर सबसे निचले पायदान पर खड़ी सनराइजर्स हैदराबाद ने प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद अपना अच्छा खेल दिखाया है। आज के मैच में ना कप्तान केन विलियम्सन हैं और ना ही उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार।

1. जेसन रॉय, 2 अभिषेक शर्मा, 3 मनीष पांडे (कप्तान), 4 प्रियम गर्ग, 5 अब्दुल समद, 6 ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), 7 जेसन होल्डर, 8 मोहम्मद नबी, 9 राशिद ख़ान, 10 सिद्धार्थ कौल, 11 उमरान मलिक

मुंबई इंडियंस: प्लेइंग XI

1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 इशान किशन (विकेटकीपर), 3 सूर्यकुमार यादव, 4 क्रुणाल पंड्या, 5 कायरन पोलार्ड, 6 हार्दिक पंड्या, 7 जेम्स नीशम, 8 नेथन कुल्टर-नाइल, 9 पियुष चावला, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 ट्रेंट बोल्ट

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp