Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

MI vs DC IPL 2022 मुंबई इंडियंस ने तोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना, RCB ने किया क्वालीफाई

MI vs DC IPL 2022: आईपीएल 2022 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 69 रनों से मात दी। मुंबई की इस जीत से दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूटा, वहीं आरसीबी के हाथ नॉकआउट का टिकट लगा। बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी, उनसे पहले गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स नॉकआउट मुकाबलों के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम ने इसे 5 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआच अच्छी नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने 48 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 37 रन की पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों की यह पारी काफी धीमी थी जिस वजह से मुंबई मैच में पिछड़ गई थी, मगर अंत में टिम डेविड ने 11 गेंदों पर 34 रन की पारी खेलकर दिल्ली के मुंह से जीत छीनी, इस दौरान तिलक वर्मा ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर उनका साथ दिया।

रोहित शर्म के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित करते हुए मुंबई के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया। बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये। दिल्ली का स्कोर 8.4 ओवर में चार विकेट पर 50 रन था लेकिन रोवमैन पॉवेल ने 34 गेंद में 43 और कप्तान ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 39 रन बनाकर पारी को संभाला। दोनों ने 44 गेंद में 75 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला। दिल्ली को प्लेआफ में जगह बनाने के लिये यह मैच हर हालत में जीतना है। मुंबई के लिये रमनदीप सिंह ने दो ओवर में 29 रन देकर दो विकेट चटकाये।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp