News24you

News you are looking for

एनकेजे क्षेत्र में बढ़ते अपराधों से जनता परेशान, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

एनकेजे क्षेत्र में बढ़ते अपराधों से जनता परेशान, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

 

 

कटनी। थाना एनकेजे क्षेत्र में लगातार चोरी, डकैती, आगजनी और चाकूबाजी की घटनाओं ने आम लोगों की नींद हराम कर दी है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग रात-रातभर जागकर अपने घर और परिवार की सुरक्षा करने को मजबूर हैं। परेशान नागरिकों ने आखिरकार पुलिस से गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा और कहा— “साहब, अपराध बढ़ रहे… कुछ तो करिए।”

ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस की लापरवाही से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातें हो रही हैं। लोगों ने थाना प्रभारी से गश्त बढ़ाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज गुप्ता एडवोकेट पूर्व पार्षद, कमल पांडेय, आफताब अहमद, विनीत जायसवाल, मार्तण्ड सिंह राजपूत, विवेक विरहा, नारायण प्रसाद समदरिया, दयाराम सिहोटे, प्रेमनारायण पठारिया, सोहन लाल मिश्रा, शिवप्रताप सिंह, ओंकार विश्वकर्मा, राजेश शान भाई, बल्लू तिवारी, विजय बक्सरे, चेतन कुशवाहा, शशांक बल्लभदास, जितेंद्र जैन, हेमलता शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।