Thursday, October 22, 2026
Latest:
ज्योतिषधर्मराष्ट्रीय

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर मप्र में चायनीज मांझा बेचने वालों की खैर नहीं

भोपाल। मकर संक्रांति का पर्व आ रहा है। इस पर्व के मौके पर पतंगबाजी भी खूब होती है। पतंगबाजी में चायनीज मांझे पर रोक के बावजूद बाजार में यह खूब बिकता है। चायनीज मांझे के इस्‍तेमाल के चलते लगातार दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। चायनीज मांझे की वजह से लोगों की मौत की घटनाएं भी सामने आई हैं।

ऐसे ही मामलों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने इस मामले में सख्‍त रुख अपनाया है। गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने यह घोषणा की है कि चायनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ रासुका जैसी कार्रवाई हो सकता है। उन्‍होंने चायनीज मांझा बेचने वालों को खबरदार करते हुए कहा कि वे इससे बाज आएं।

गुरुवार सुबह मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान जब नरोत्‍तम ने एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हमने हाल ही में उज्‍जैन में चायनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की है और उनके ठिकाने को जमींदोज कर दिया गया। यह कार्रवाई का सिर्फ एक हिस्‍सा था। यह सच है कि मकर संक्रांति आ रही है।

लोग पतंग उड़ाते हैं। नरोत्‍तम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग चायनीज मांझा बेचने की सोचते भी हैं, वो कान खोलकर सुन लें कि प्रदेश के अंदर उनके खिलाफ रासुका जैसी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए ऐसे लोग खबरदार हो जाएं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp