HOME

Mahindra Upcoming SUVs: Scorpio के बाद धूम मचाने महिंद्रा की आ रही हैं ये बेहतरीन चार SUV

Mahindra Upcoming SUVs: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले दिनों में चार नई SUV लॉन्च करने जा रही है।

Mahindra Upcoming SUVs: कोरोना की दस्तक के बाद से भारत में कई लोग निजी वाहनों से यात्रा करने को तवज्जो देने लगे हैं। नतीजतन देश में SUV सेगमेंट में बिक्री के लिहाज से बढ़ोतरी देखने को मिली है। आंकड़े बताते हैंकि देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची पर नजर डालें तो इनमें कम से कम तीन से चार वाहन एसयूवी सेगमेंट के मिल सकते हैं।

भारतीय एसयूवी सेगमेंट में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का दबदबा है। दोनों कंपनियां इस सेगमेंट पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं। फिलहाल Mahindra भारत में सबसे ज्यादा SUV गाड़ियां बेच रही है। कंपनी इस सेगमेंट में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए आने वाले समय में 4 नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Mahindra कंपनी रेगुलर ICE इंजन वाली SUV लॉन्च करने जा रही है, इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक SUV को भी मार्केट में पेश करने जा रही है।कंपनी की स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 700 कारों की बाजार में काफी मांग है। इसलिए कंपनी ऐसी एसयूवी पर फोकस कर रही है।

1. Mahindra Bolero Neo +

 

Mahindra Bolero Nio +
Mahindra Bolero Neo +

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा कंपनी बोलेरो नियो का नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी निकट भविष्य में महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस मॉडल लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस एसयूवी में 2.2 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दे सकती है। यह पॉवरफुल इंजन 120 पीएस की पावर जनरेट कर सकता है। साथ ही कंपनी इस कार को मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा की बोलेरो और बोलेरो नियो दोनों कारों की बाजार में काफी मांग है।

Mahindra 5 New Electric SUV 15 अगस्त को पेश करेगी महिंद्रा 5 इलेक्ट्रिक SUV

2. Mahindra XUV300 Facelift

 

Mahindra Upcoming SUVs: Scorpio के बाद धूम मचाने महिंद्रा की आ रही हैं ये बेहतरीन चार SUV
XUV 300

Mahindra की XUV300 एक पॉपुलर SUV है। यह देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। कंपनी अब इस कार के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कई नए अपडेट प्रदान करेगा। कहा जा रहा है कि इस कार को इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में यानी 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है।

कंपनी इस कार को टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। नई कार कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी, ऐसे में फेसलिफ्टेड वर्जन की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है।

3. 5 Door Mahindra Thar

 

5 Door Thar
5 Door Thar

Mahindra Thar देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली ऑफ रोडर SUV कार है. इस कार की मार्केट में जबरदस्त डिमांड है और साथ ही ये एक सेफ कार भी है. इस कार को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखा जा सकता है। कंपनी फिलहाल इस कार के थ्री डोर वेरियंट की बिक्री कर रही है। अब इस कार का 5 डोर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी जनवरी 2023 में ऑटो एक्सपो में 5-डोर महिंद्रा थार को पेश कर सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कंपनी इस कार के व्हीलबेस को भी बढ़ा सकती है।

4. Mahindra XUV400

XUV 400
XUV 400

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए ग्राहक पिछले कई महीनों से महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने कुछ दिन पहले अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाया है। इस कार का नाम एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक है। कार आने वाले महीनों में बाजार में उतरेगी, तभी ग्राहक कार खरीद पाएंगे। बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और MG ZS EV से होगा। कंपनी का दावा है कि महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक एक बार चार्ज करने पर 456 किमी तक की रेंज देती है। यह कार महज 5 मिनट में 0 से 80 फीसदी चार्ज हो जाती है।

Show More

Related Articles

Back to top button