HOME

Lucky Plant For Money : मनी प्लांट से अधिक कारगर है ये पौधा, चुंबक की तरह खींचता है धन

Lucky Plant For Money: ये बात सभी को पता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में क्रासुला प्लांट भी बेहद चमत्कारी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला मनी प्लांट से तेज असर दिखाता है।

Lucky Plant For Money : वास्तु शास्त्र में कई चीजों को धन प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। इसमें इनडोर आउटडोर प्लांट्स भी शामिल हैं। यह पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और धन को भी आकर्षित करते हैं। ऐसा ही एक चमत्कारिक पौधा क्रसुला प्लांट है। इसे जेड ट्री भी कहा जाता है। यह बहुत छोटा पौधा होता है। इसकी पत्तियां हल्की मोटी और गोलाकार होती है। यह पौधा पैसों के लिए शुभ माना जाता है। इसे घर, दफ्तार, दुकान या वर्कप्लेस पर रखने से धन की आवक बढ़ती है। जो जातक तरक्की करना चाहते हैं। उन्हें अपने घर और ऑफिस में जेड ट्री जरूर लगाना चाहिए। आइए जानते हैं क्रसुला पौधा को किस जगह रखना लाभ देता है।

– फेंगशुई के अनुसार जो व्यक्ति अपने घर में क्रसूला का पौधा सही दिशा में रखकर उसकी सेवा करता है। उसके घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे हर सदस्य के आपस में रिश्ते अच्छे बने रहते हैं।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला यदि सही दिशा में रखा है। उसे सूर्य की किरणें और ऊर्जा प्राप्त हो तो यह प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। साथ ही सही दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति सुधरती है।

– ध्यान रखें कि जेड प्लांट को कभी-कभार सूर्य की रोशनी भी पड़ें।

– घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ क्रसुला प्लांट रखना शुभ होता है। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो घर के मेन गेट के पास भी रख सकते हैं। ऐसे करने से तरक्की होती है।

– जेड ट्री को वर्कप्लेस पर रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे कार्यस्थल पर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे सकारात्मकता आती है। जातक के प्रमोशन के चांस बढ़ने लगते हैं।

– क्रसुला पौधा घर के अंदर भी रख सकते है। उसकी अच्छे से देखभाल करना जरूरी है। जेड प्लांट को बालकनी में भी रखा जा सकता है। ध्यान रखें कि घर में इस प्लांट को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि होने लगती है।

घर में लगाने के लिए अन्य शुभ पौधे

1. शमी का पौधा

शमी का पौधा घर में शुभ शक्तियों को आकर्षित करता है। यदि आप शनि ग्रह से पीड़ित हैं, तो घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं। शाम का सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसे घर के मुख्य दरवाजे के पास दाएं तरफ रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है। शमी का पौधा लगाने से जातक को धन की कमी दूर होती है।

2. आक का पौधा

धन-दौलत की इच्छा रखने वाले जातकों को घर में सफेद आक का पौधा लगाना चाहिए। इसकी जड़ में भगवान गणेश का वास माना जाता है। इसे लगाने से घर के दोष दूर होते हैं।

3. अनार का पौधा

अनार का पौधा लगाने से घर में समृद्धि आती है। इसे लगाने से ग्रह-दोष दूर होते हैं। यदि आपके पास खाली जमीन है, लेकिन घर बनाने के लिए पैसा नहीं है। तो शुक्ल पक्ष के हस्त नक्षत्र में प्लॉट पर अनार का पौधा लगाएं। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

4. अपराजिता की बेल

सफेद अपराजिता के पुष्प वाला पौधा घर में लगाने से देवी लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। नीले अपराजिता के पौधा का फूल पानी में उबालकर पीने से बुद्धि तेज होती है। ये स्किन और दिल के लिए भी लाभदायक होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Show More

Related Articles

Back to top button