Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

LPG Price Hike एलपीजी सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, आज कितना हुआ महंगा

LPG Price Hike: मई में एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दूसरी बार झटका लगा है। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) एक बार फिर महंगा हुआ है। वहीं, कामर्शियल सिलेंडर के दाम भी आज यानी 19 मई 2022 से बढ़ गए हैं। इस महीने दूसरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े है। पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और आज भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है।

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाने-पीने की चीजें महंगी होने से त्रस्त जनता एलपीजी के बढ़ते दाम से भी परेशान है। अभी बीते 7 मई को घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर 50 रुपये और महंगा हो गया। इससे देश के अधिकतर शहरों में एलपीजी सिलेंडर का भाव 1000 रुपये के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई तो यह फासला मिट गया। अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार है। बता दें  पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया। आज से दिल्ली  व मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये और कोलकाता में 1029 व चेन्न्ई में 1018.5 में मिलेगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp