HOMEराष्ट्रीय

LPG Cylinder Price:100 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

LPG Cylinder Price Today 1 Jan 2022 । नए साल की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी गिरावट के साथ लोगों को बड़ी राहत मिली है।

LPG Cylinder Price Today 1 Jan 2022 । नए साल की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी गिरावट के साथ लोगों को बड़ी राहत मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में 1 जनवरी, 2022 से एलपीजी सिलेंडर रेट की कीमतों में कटौती की है।

IOC ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कटौती की है। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 1 दिसंबर को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की गई थी।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में एक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपए घटकर 1,998.5 रुपए हो गई है। मुंबई में 19 किलो LPG सिलेंडर 102.50 रुपए घटकर 1,948.5 रुपए, कोलकाता में 101 रुपए कम होकर 2,076 रुपए और चेन्नई में 103.50 रुपए कम होकर 2,131 रुपए हो गया है।

बगैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

 

तेल कंपनियों ने बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 899.5 रुपए, मुंबई में 899.5 रुपए, कोलकाता में 926 रुपए और चेन्नई में एलपीजी 915.5 रुपए में मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Back to top button