Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Lpg Cylinder Blast सतना में भरे बाजार एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, देखें वीडियो

सतना Lpg Cylinder Blast। शहर में रविवार को बीच-बाजार में गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी का वातावरण निर्मित हो गया। जानकारी के अनुसार सतना के चांदनी सिनेमा के पास एक होटल में सिलेंडर फटे। एलपीजी सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फटे। इसके बाद होटल में आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार विस्‍फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। काफी दूर से आग की लपटों को देखा जा सकता था। जानकारी के दौरान मौके पर दो सिलेंडर फटे हैं। सूचना के बाद अग्निशमन दल का अमला और अन्‍य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस इलाके में घटना हुई वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp