Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Earthquake 2023 साल के पहले ही दिन देश में यहां भूकंप के झटके

Earthquake 2023 साल के पहले ही दिन देश में लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। ताजा मामला लद्दाख के कारगिल का है, जहां रविवार की शाम 6 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.6 रही और इसका केन्द्र जमीन से 150 किलोमीटर नीचे था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कारगिल से 250 किमी की दूरी पर था। इससे कुछ समय पहले भी कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

इससे पहले नए साल के जश्न के दौरान दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये भूकंप शनिवार की रात 1:19 बजे आया था। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में झटके के साथ हरियाणा के झज्जर में 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

उस समय भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई थी, इस दौरान भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन ये चिंताजनक जरुर है, क्योंकि पहली जनवरी को देश में इसे मिला कर तीसरी बार भूकंप के झटके लग चुके हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp