lokayukta trap katni सेल्समैन के घर आय से अधिक संपत्ति, 9 घण्टे चली कार्रवाई इतनी मिली संपत्ति

lokayukta trap katni सेल्समैन के घर पर आय से अधिक, 9 घण्टे चली कार्रवाई इतनी मिली संपत्ति

lokayukta trap katni मध्यप्रदेश के जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में एक सेल्समैन के घर पर आय से अधिक संपत्ति होने के संदेह छापामार कार्रवाई की है।

सेल्समैन के घर से 1 करोड़ 63 लाख की चल-अचल संपत्ति मिली

करीब 9 घंटे चली जांच के दौरान सेल्समैन के घर से 1 करोड़ 63 लाख की चल-अचल संपत्ति मिली है। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि सेल्समैन शिवशंकर दुबे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धरवारा अंतर्गत सरसवाही समिति में पदस्थ है।

संपत्ति मामले की जांच पड़ताल

आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच पड़ताल की गई है। लगभग 1 करोड़ 63 लाख कि संपत्ति सेल्समैन के पास पाई गई है। जिसमें 1 लाख 27 हजार 660 रुपए नकद, 65 लाख रुपए कीमती दो मकान, 8 लाख की बीमा पॉलसी, 26 लाख 59 हजार 550 रुपए की जमीन की रजिस्ट्री, 1 लाख 31 हजार 8 826 रुपए के आभूषण, 6 लाख रुपए की एक दुकान, 15 लाख कीमत का घर व अन्य सामग्री, 40 लाख की लागत का निर्माणाधीन वेयर हाउस मिला है।

मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े, निरीक्षक स्वप्निल दास, कमल उइके, भूपेंद्र दीवान, मंजू किरण किरकी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, लक्ष्मी रजक, गोविंद राजपूत, जुवेद खान, अमित मंडल, विजय विष्ट, अतुल कुरराम, जीत सिंह, सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।

Exit mobile version