Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Lokayukt Raid नगर निगम अकाउंटेंट के तीन मकानाें पर लाेकायुक्त का छापा

Lokayukt Raid in Morena: लाेकायुक्त की टीम ने आज सुबह मुरैना नगर निगम के अकाउंटेंट संताेष शर्मा के मुरैना, ग्वालियर स्थित तीन निवास स्थानाें पर छापामार कार्रवाई की। घर से भारी मात्रा में नगदी एवं संपत्ति के दस्तावेज भी टीम काे मिले हैं। उधर जैसे ही यह खबर शहर में फैली नगर निगम के दफ्तर में खलबली मच गई। विशेष रूप से अकाउंट आफिसर से जुड़े लाेग यह जानने में जुटे रहे कि लाेकायुक्त की रेड मेंं आखिर क्या मिला है।

लाेकायुक्त की टीम ने आज सुबह नगर निगम के अकाउंट आफिसर संताेष शर्मा के बसंत विहार स्थित निवास पर पहुंचकर घंटी बजाई। आंख मलते हुए स्वजनाें ने जब गेट खाेला ताे इतने लाेगाें काे देख चकित रह गए। पहले ताे रूखे लहजे में बात की, लेकिन जब पता चला कि सामने खड़े लाेग लाेकायुक्त के अफसर हैं ताे अकाउंट आफिसर के हाेश उड़ गए। अकाउंटेंट के ग्वालियर में तारागंज स्थित निवास पर भी छापामारी की गई है। कुल तीन स्थानाें पर टीम पहुंची है। वहीं एक टीम नगर निगम के रिकार्ड रूम व लेखा कार्यालय पर भी पहुंची है। ईद के अवकाश के कारण कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। ऐसे में टीम फिलहाल चाबी आने का इंतजार कर रही है।

खबर है कि लाेकायुक्त काे जांच पड़ताल में भारी मात्रा में नगदी के अलावा कई प्लाट, मकानाें की रजिस्ट्री सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। लाेकायुक्त की टीम ने एक साथ तीन स्थानाें पर छापे मारे हैं, ऐसे में संपत्ति एवं नगदी का मिलान करने में समय लग सकता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp