HOMEराष्ट्रीय

गांधीनगर में भाजपा ने 40 सीट जीतकर मारी बाजी, कांग्रेस-3 सीट, AAP को सिर्फ एक सीट

गांधीनगर में भाजपा ने 40 सीट जीतकर मारी बाजी, कांग्रेस-3 सीट, AAP को सिर्फ एक सीट

Gandhinagar Municipal Corporation Election । गांधीनगर महानगर पालिका चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और इसमें भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। चुनाव नतीजों में भाजपा को 40 सीटें मिली है, वहीं कांग्रेस को तीन सीट और आम आदमी पार्टी को केवल 1 सीट मिली है। गौरतलब है कि गांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तीन नगरपालिकाओं की 78 सीटों के लिए 205 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भाजपा के 78, कांग्रेस के 72 और आप के 52 उम्मीदवार शामिल हैं।

गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। गांधीनगर महानगर चुनाव में 56.24 फीसदी वोट डाले गए थे। इन चुनावों को त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था लेकिन भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का शिकस्त दी है।

बढ़त मिलने के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। भाजपा कार्यालय में ढोल ढमाकों के साथ मिठाइयां बांटी जा रही है। गांधीनगर की निवर्तमान महापौर रीता पटेल ने कहा कि गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हुई है। भाजपा ने विकास के नाम पर वोट मांगे हैं तथा जनता का साथ हमेशा भाजपा के साथ रहा

Show More

Related Articles

Back to top button