Friday, October 23, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Lockdown Latest News फिर से लॉक डाउन की ओर तो नहीं बढ़ रहा देश, इन राज्यों में सख्ती शुरू

Lockdown Latest News: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म नहीं हुआ है। कई राज्यों में परिस्थितियां अब नियंत्रण में है। ऐसे में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हो गई हैं। वहीं कई प्रदेशों में कोविड-19 के कारण संक्रमण केस काबू पर नहीं हुए हैं। इस बीच कर्नाटक, त्रिपुरा और हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया। कर्नाटक ने जहां नाइट कर्फ्यू को जारी रखने का फैसला लिया है। वहीं त्रिपुरा में वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। जबकि हरियाणा में लॉकडाउन को एक हफ्ते तक बढ़ा दिया गया है।

कर्नाटक

 

कर्नाटक सरकार ने राज्य में लगाए गए रात्रि कर्फ्यू को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रखने का फैसला किया है। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि 19 जुलाई से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और थिएटर 50% बैठने की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है। लॉकडाउन नियमों में ढील देते हुए बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार ने उच्च शिक्षा के संस्थानों को 26 जुलाई से खोलने की अनुमति दी है। हालांकि, केवल उन उम्मीदवारों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने कम से कम एक खुराक ली है।

त्रिपुरा सरकार ने शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। वहीं अगरतला नगर निगम और 11 शहरों में दिन के कर्फ्यू को 23 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिन शहरों में कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई उनमें रानीरबाजार, जिरानिया नगर, खोवाई, कैलाशशहर, धर्मनगर, बेलोनिया, कुमारघाट, तेलियामुरा, अमरपुर नगर, पानीसागर नगर और कमालपुर नगर हैं।

 

हरियाणा

राज्य में लॉकडाउन को 26 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं नाइट कर्फ्यू 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, जिम और बार को 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp