Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

Lockdown in 2022: अभी नाइट कर्फ्यू, हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन,

Lockdown in 2022: अभी नाइट कर्फ्यू, हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन,

Lockdown in 2022: देश में ओमिक्रोन मरीजों का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच गया है। 17 राज्यों में यह वेरिएंट फैल गया है और रोज बड़ी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि केंद्र सरकार की सलाह के बाद कई राज्यों ने अपने यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया है और स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदियां (Lockdown in 2022) लगाई जा सकती हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर भीड़ उमड़ने के डर से ये पाबंदियां लगाई गई हैं। इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है कि नए साल का आगाज लॉकडाउन से हो सकता है। अपील की जा रही है कि लोग मास्क लगाएं, शारीरिक दूरी का पालन करें, नियमित जांच करवाएं।

Night Curfew in Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Haryana, Gujrat, Read Guideline

महाराष्ट्र में लौटी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां: महाराष्ट्र सरकार ने ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों और आगामी छुट्टियों के मौसम के मद्देनजर शुक्रवार को नए कोविड -19 दिशानिर्देश जारी किए। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, राज्य भर में सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 9 बजे से सुबह 6 बजे तक 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है।

उत्तर प्रदेश में रात का कर्फ्यू : राज्य में रात का कर्फ्यू 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के लिए नई कोरोना गाइडलाइन का ऐलान जल्द किया जाएगा। पार्टियों या इवेंट में 200 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे।

हरियाणा में रात 11 बजे बाद सब बंद: हरियाणा में शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार रात का कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों और कार्यक्रमों में 200 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर अगली सूचना तक रोक लगा दी गई है।

गुजरात के 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू: गुजरात के आठ शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में रात का कर्फ्यू शनिवार से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार से अगले आदेश तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button