Friday, October 30, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Lockdown 2022 लॉक डाउन की आहट? यहां लगी धारा 144, बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद फैसला

Lockdown 2022: उत्तर प्रदेश के नोएडा से आ रही है। यहां प्रशासन ने धारा 144 लगाने का ऐलान किया है। 31 मई तक यह पाबंदी रहेगी। पूरे गौतमबुद्ध जिले में यह प्रतिबंध लगाया गया है। तेजी से बढ़ते कोरोना केस को थामने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया, ‘आगामी त्यौहारों व बढ़ते कोविड संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में लागू धारा-144 सीआरपीसी को संशोधित करते हुए दिनांक 01.05.2022 से दिनांक 31.05.2022 तक बढ़ाया जाता है।।’ अधिकारियों का कहना है कि यदि इससे फायदा नहीं हुआ तो सख्ती और बढ़ाना होगी। बता दें, उत्तर प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं जहां कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं। दिल्ली की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है।

देश में कोरोना की चौथी लहर नहीं : आइसीएमआर

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों की तरफ से एक बड़ी राहत की खबर आई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अतिरिक्त महानिदेशक समीरन पांडा के अनुसार का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में मौजूदा तेजी के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता है कि चौथी लहर आ रही है। ये मामले जिला स्तर पर सामने आ रहे हैं, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि देश चौथी लहर की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर मामलों के बढ़ने को ब्लिप कहा जाता है, जो देश के कुछ भौगोलिक क्षेत्रों तक ही सीमित है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp