Saturday, October 24, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Lockdown केरल में कोरोना संक्रमण के हालत फिर से बेकाबू, टोटल लॉकडाउन

Kerala Lockdown । केरल में कोरोना संक्रमण के हालत फिर से बेकाबू होने के कारण राज्य सरकार ने एक बार फिर टोटल लॉकडाउन लगाने के फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ते संक्रमण के कारण केरल सरकार की चिंता बढ़ गई है। राज्य सरकार ने केरल में दो दिनों का पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। केरल में 31 जुलाई से 1 अगस्त टोटल लॉकडाउन लगेगा। केरल में बीते 20 दिनों में सबसे ज्यादा केस बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। देशभर में आ रहे कुल केस में से 50 फीसदी केस अकेले केरल से ही निकल रहे हैं। इसी कारण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। देश के अन्य राज्यों से भले ही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खत्म हो गई हो, लेकिन केरल और उत्तर पूर्वी राज्यों से अभी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर गई नहीं है। केरल, महाराष्ट्र और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों से कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को आए आंकड़ों में 80 फीसदी मामले केरल, महाराष्ट्र और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से हैं।

 

हरकत में केंद्र सरकार, केरल भेजी टीम

केरल में मंगलवार को 22 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है। केंद्र सरकार अपनी टीम केरल भेज दी है और हर टीम में 3 से 4 सदस्य होंगे। ये टीम विशेष रूप से इस बात की जांच करेंगे कि कोविड जांच, निगरानी और नियंत्रण कार्य कैसे चल रहे हैं। इस रिपोर्ट फिर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

दुनिया में 7 दिन में बढ़ी 21 फीसदी मौत, WHO ने दी ये चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि कोरोनो वायरस महामारी से दुनियाभर में बीते 7 दिनों में 21 फीसदी मौत के मामले बढ़े हैं। इन मौतों में 69,000 मौत अमेरिका और दक्षिणपूर्व एशिया में हुई। वहीं दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में 8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगले दो हफ्तों में दुनिया में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 20 करोड़ के पार पहुंच सकती है, इसलिए सरकारों को सतर्क रहने की जरूरत है। WHO के मुताबिक यूरोप को छोड़कर वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, ब्रिटेन और भारत में सामने आए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp