HOMEराष्ट्रीय

LIVE Union Budget 2022-23: LIC का आईपीओ जल्द, 3 साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी

LIC का आईपीओ जल्द, 3 साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी

LIVE Union Budget 2022-23: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण की शुरुआत महामारी के दौरान पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए की। वित्त मंत्री ने बताया कि LIC का आईपीओ जल्द आएगा। अगले 3 सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें चलाए जाएंगे। ‘एक स्टेशन – एक पार्सल’ सुविधा शुरू की जाएगी। नए वित्त वर्ष में सरकार ने 60 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि ये अगले 25 साल की बुनियाद का बजट है। 100 साल के लिए ढांचागत सुविधा बढ़ाएंगे।

LIVE Union Budget 2022-23: पढ़िए बजट की बड़ी बातें

 

पीपीपी के तहत राष्ट्रीय रोपवे कार्यक्रम शुरू किया जाएगा

    • 60 किमी लंबे 8 रोपवे बनाए जाएंगे
    • 100 गति शक्ति कार्गो बनाए जाएंगे
    • किसानों को डिजिटल सर्विस दी जाएगी
    • 5 बड़ी नदियों को जोड़ने की योजना
    • 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित
    • 2.37 लाख करोड़ रुपए MSP के जरिए किसानों के खातों में जमा किए गए
    • देश में निजी निवेश बढ़ाया जाएगा
    • डिजिटल विश्व विद्यालय स्थापित किया जाएगा
    • आईटी और प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा
    • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को शुरू किया जाएगा। ऐसे 23 सेंटर बनाए जाएंगे। आईआईआईटी बेंगलुरू इसमें तकनीक सेवाएं प्रदान करेगा।
    • आत्म निर्भर भारत का अच्छा रिस्पोंस मिला
    • ऑर्गेनिक खेती पर जोर रहेगा
    • पर्वतमाला प्रोजेक्ट का विस्तार किया जाएगा
  • ड्रोन शक्ति योजना पर काम किया जाएगा
Show More

Related Articles

Back to top button