Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Live: ज्योतिरादित्य सिंधिया-पशुपति पारस ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

ज्योतिरादित्य सिंधिया-पशुपति पारस ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
पीएम मोदी (PM Modi) के कैबिनेट (Cabinet) का विस्तार शुरू हो गया है.

मोदी कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार शुरू हो गया है। मोदी कैबिनेट में शाम 6 बजे 43 मंत्रियों ने शपथ लेनी शुरू की। सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र से भाजपा सांसद नारायण राणे को शपथ दिलाई। इसके बाद असम के सर्बानंद सोनोवाल ने शपथ ली। फिर मध्य प्रदेश के वीरेंद्र कुमार खटीक ने शपथ ली। उन्हें थावरचंद गहलोत की जगह कैबिनेट में शामिल किया गया है, जो कि मध्य भारत का दलित चेहरा थे। मध्य प्रदेश से ही ज्योतिरादित्य को भी कैबनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। उनसे पहले शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों ने राष्ट्रपति को नमस्कार किया पर सिंधिया ऐसा करना भूल गए और सीधे अपनी कुर्सी पर बैठ गए। जब उन्हें किसी ने याद दिलाया तो फिर वापस लौटे और राष्ट्रपति को नमस्कार किया।

ये बने कैबिनेट मंत्री
1. नारायण राणे

2. सर्बानंद सोनोवाल

3. वीरेंद्र कुमार

4. ज्योतिरादित्य सिंधिया

5. आरसीपी सिंह

6. अश्विनी वैष्णव

7. पशुपति कुमार पारस

8. किरण रिजिजू

9. राजकुमार सिंह

10. हरदीप सिंह पुरी

11. मनसुख मंडाविया

12. भूपेंद्र यादव

13. पुरुषोत्तम रूपाला

शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सिटिंग अरेंजमेंट किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सिटिंग अरेंजमेंट किया गया।

शपथ से पहले मोदी शाह ने ली क्लास
शपथ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए बनने वाले मंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम आवास पर हुई इस मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सभी संभावित मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।

शपथ लेने वाले सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर संबोधित किया।

नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। 11 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। आज जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी हैं, जिन्हें कैबिनेट में प्रमोट किया जाएगा।

टीम मोदी के नए चेहरे

1. नारायण राणे

2. सर्बानंद सोनोवाल

3. वीरेंद्र कुमार

4. ज्योतिरादित्य सिंधिया

5. आरसीपी सिंह

6. अश्विनी वैष्णव

7. पशुपति कुमार पारस

8. किरण रिजिजू

9. राजकुमार सिंह

10. हरदीप सिंह पुरी

11. मनसुख मंडाविया

12. भूपेंद्र यादव

13. पुरषोत्तम रूपाला

14. जी किशन रेड्डी

15. अनुराग ठाकुर

16. पंकज चौधरी

17. अनुप्रिया पटेल

18. सत्यपाल सिंह बघेल

19. राजीव चंद्रशेखर

20. शोभा करंदलाजे

21. भानुप्रताप सिंह वर्मा

22. दर्शना विक्रम जरदोश

23. मीनाक्षी लेखी

24. अन्नपूर्णा लेखी

25. ए नारायण स्वामी

26. कौशल किशोर

27. अजय भट्ट

28. बीएल वर्मा

29. अजय कुमार

30. देवसिंह चौहान

31. भगवंत खूबा

32. कपिल पाटिल

33. प्रतिमा भौमिक

34. सुभाष सरकार

35. भगवत कृष्ण राव कराड़

36. राजकुमार रंजन सिंह

37. भारती प्रवीण पवार

38. विश्वेश्वर टुडू

39. शांतनु ठाकुर

40. महेंद्र भाई मुंजापारा

41. जॉन बारला

42. एल मुरुगन

43. नीतीश प्रामाणिक

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp