Leopard: किसान ने तेंदुए को देख चतुराई से लिया काम, चक्कर में फंस कुएं में जा गिरा तेंदुआ

किसान ने तेंदुए को देख चतुराई से लिया काम, चक्कर में फंस कुएं में जा गिरा तेंदुआ

Leopard in Dhar। धार जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र बाग में एक तेंदुआ बीती रात को कुएं में गिर गया। रात को ग्राम आगर में निहाल सिंह नामक किसान अपने खेत पर फसल और पशुओं की निगरानी रख रहा था। इसी दौरान उसे तेंदुए की आवाज सुनाई दी। जब वह अपनी झोपड़ी से बाहर निकला तो उसे तेंदुआ दिखाई दिया। इस पर तेंदुए ने निहाल सिंह पर हमला बोल दिया। निहाल सिंह ने बहुत ही धैर्य से काम लिया, वह कुछ कदम आगे बढ़ा और कुएं की पाल के पीछे जाने की कोशिश की। इसी बीच में तेंदुए ने छलांग लगाई और वह यह नहीं देख पाया कि आगे कुआं है। ऐसे में कुएं में गिर गया। इस बात की सूचना निहाल सिंह ने पुलिस और गांव वालों को दी। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी गई।

बड़ी बात यह रही कि निहाल सिंह की जान बच गई लेकिन तेंदुआ कुएं में गिर गया। उसकी जान खतरे में पड़ गई थी। रात से ही वन विभाग तेंदुए को बाहर निकलने की कोशिश में लग गया था, आज सुबह उसे बाहर निकाला गया। कुएं में पानी पर्याप्त ऐसे में वह तैरकर अपनी जिंदगी बचा रहा था। इधर वन विभाग को जैसे ही जानकारी लगी तेंदुए के बचाव के लिए रेस्क्यू अभियान और प्रयास शुरू कर दिया गया।

Exit mobile version