Sunday, November 1, 2026
Latest:
बॉलीवुडराष्ट्रीय

Laal Singh Chaddha OTT Release: आमिर खान की फिल्म, OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज, इस लिंक पर देखेे film

Laal Singh Chaddha OTT Release: आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अपनी रिलीज से पहले खूब सुर्खियों में थी। ये फिल्म रक्षाबंधन के साथ 11 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ चार साल बाद स्क्रीन पर लौटे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी, हालांकि जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो न तो फिल्म को कोई खास रिस्पांस मिला, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को मुंह की खानी पड़ी।

ऐसा भी कहा गया कि इस फिल्म के रिलीज के छह महीने के बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब 2 महीने में ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है।

 

 यहां देखे आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे है और अपने प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को रिलीज किया है। इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए आमिर खान के फैंस को दी हैं। नेटफ्लिक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपके पॉपकॉर्न और गोलगप्पे रेडी रखिए क्योंकि लाल सिंह चड्ढा अब रिलीज हो गई है। यानी कि अगर आप आमिर खान और करीना कपूर के फैन हैं और किसी भी कारणवश अगर आप ‘लाल सिंह चड्ढा’ सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो घबराने की जरुरत नहीं क्योंकि अब आप नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को देख सकते हैं।

 

लाइफटाइम कलेक्शन

आपको बता दें कि आमिर खान और लाल सिंह चड्ढा को एक्टर के पुराने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का काफी गुस्सा झेलना पड़ा था। जिसका असर फिल्म की रिलीज के साथ-साथ कलेक्शन पर भी देखने को मिला। लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए कई सिनेमाघरों से ये फिल्म हटा दी गई थी, तो वहीं 400 करोड़ कमाने वाले आमिर खान की ये फिल्म 58.73 करोड़ पे सिमट के रह गई। आमिर खान की फिल्म हॉलीवुड एकेडमी अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की कहानी को भी लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर तो ‘लाल सिंह चड्ढा’ कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, देखना ये है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना असर छोड़ती या नहीं?

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp