Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Laal Singh Chaddha सिनेमाघरों में फ्लॉप अब OTT पर आने के लिए तैयार

Laal Singh Chaddha सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी OTT पर आने के लिए तैयार है। आमिर खान स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ हाल के समय में सबसे चर्चित फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर भले ही यह ढेर हो गई हो लेकिन इस दौरान यह सबसे ज्यादा खबरों में रही।

‘लाल सिंह चड्ढा’ के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने बायकॉट ट्रेंड चलाया। हाल के समय में बायकॉट फिल्मों का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। कई फिल्मों को इसका सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इससे उनके बिजनेस पर कितना असर पड़ता है कि इस पर अभी साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि बायकॉट के बावजूद आमिर की ‘दंगल’ ने कलेक्शन के नए रिकॉर्ड बनाए थे। बहरहाल ‘लाल सिंह चड्ढा’ सिनेमाघरों में तो नहीं चली, देखना होगा कि इसे ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। फिल्म अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होगी।

कब रिलीज होगी फिल्म

लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना कपूर, मोना सिंह, नागा चैतन्य ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म का बजट 180 करोड़ का है। पहले ऐसी खबरें थीं कि फिल्म थियेटर में रिलीज के 6 महीने बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होगी लेकिन इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ को अक्टूबर में नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

कितने में डील हुई फाइनल

‘लाल सिंह चड्ढा’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास है। यह 20 अक्टूबर 2022 को स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म 2 महीने की वेटिंग पॉलिसी का पालन कर रही है जो कि किसी भी बॉलीवुड की नई रिलीज के लिए है। पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि आमिर ओटीटी राइट्स के लिए 150 करोड़ मांग रहे थे। नेटफ्लिक्स ने करीब 80-90 करोड़ में यह डील फाइनल की है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp