Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Brahmastra: इतिहास रचने को तैयार है ‘ब्रह्मास्त्र’, जानिए Day 1 बिजनेस को लेकर क्या बोले विशेषज्ञ?

Brahmastra 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए 10 साल कड़ी मेहनत की है और यह उनकी बहुत महत्वाकांक्षी फिल्म है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसका बायकॉट भी जारी है। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी? इस बारे में विशेषज्ञों का क्या कहना है? चलिए जानते हैं।

फिल्म को निकालना है 410 करोड़ का बजट
खबरों की मानें तो फिल्म को जमकर एडवांस बुकिंग मिल रही है और फिल्म देखने के लिए दर्शकों में बेताबी भी है। माना जा रहा है कि कोविड के बाद ये बॉलीवुड की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में बेहिसाब VFX है और सिर्फ इसे बनाने की लागत ही 410 करोड़ रुपये रही है।

लोग जमकर कर रहे हैं एडवांस बुकिंग
साउथ में सुपरस्टार डायरेक्टर एस.एस.राजामौली इस फिल्म को पेश कर रहे हैं और प्रमोशन इवेंट में जूनियर एनटीआर अपना जोर लगा रहे हैं। फिल्म को 3D के साथ-साथ IMAX पर भी रिलीज किया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक 6 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग फिल्म के लिए की जा चुकी थी। जिसमें से 5.5 करोड़ रुपये की टिकटें सिर्फ 3D पर बुक हुईं।

‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘ब्रह्मास्त्र’!
ट्रेड विशेषज्ञ अतुल मोहन ने फिल्म के ओपनिंग बिजनेस के बारे में कहा, ‘फिल्म डबल डिजिट ओपनिंग करेगी ये पक्का है। यह बहुत आसानी से भूल भुलैया 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी।’ भूल भुलैया 2 का फर्स्ट डे कलेक्शन 14 करोड़ रुपये रहा था और सूर्यवंशी ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे। तो क्या ये फिल्म अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है?

इतिहास रचने को तैयार है अयान की ‘ब्रह्मास्त्र’?
अतुल मोहन ने कहा, ‘यह भी बिलकुल हो सकता है। यह थोड़ा मुश्किल है लेकिन कई फैक्टर्स पर यह निर्भर करता है कि ऐसा हो जाए। इस सबके लिए बज बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है।’ इस बात में कोई शक नहीं है कि बज बहुत तगड़ा है लेकिन क्या मेकर्स को नागार्जुन और राजामौली को प्रोजेक्ट से जोड़ने का फायदा मिलेगा? चलिए जानते हैं कि ट्रेड विशेषज्ञ रमेश बाला की इस पर क्या राय है?

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp