HOMEMADHYAPRADESH

Khargone Violence: गृह मंत्री नरोत्तम बोले: जिस घर से पत्थर आये उस घर को पत्थरों का ढेर बना देंगे

Khargone Violence: गृह मंत्री नरोत्तम बोले: जिस घर से पत्थर आये उस घर को पत्थरों का ढेर बना देंगे

भोपाल Khargone Violence। रामनवमी पर खरगोन , बड़वानी में हुए उपद्रव पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सख्त एक्शन के संकेत दिए है।

उन्होंने कहा है कि जिस किसी ने भी पत्थर फेक कर प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास किया है वह तैयार रहे अब उनके घरों को पत्थर का ढेर बना दिया जाएगा।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि खरगोन की घटना में अब तक 77 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी और लोगो की गिरफ्तारी होगी। खरगोन में अब शान्ति है दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का अभियान शुरू किया गया है। एक भी दोषी को बख्शा नही जायगा।

गृह मंत्री ने कहा कि पांच राज्यो के चुनाव परिणाम के बाद हार नही पचाने वाले इस तरह माहौल बिगाड़ने का काम चल रहा है। टुकड़े टुकड़े गैंग की स्लीपर सेल यह सब साजिस कर रहे है।

प्रदेश की शांति भंग कर यह विघ्नसंतोषी अपनी खीज निकाल रहे है।आप बताओ कि करोली राजस्थान में दंगे के बाद आज तक कर्फ्यू लगा है लेकिन खरगोन के दंगे में राजनीति करने वालो ने आज तक करोली को लेकर मुह नही खोला क्यों। क्योंकि वहाँ कांग्रेस की सरकार है।लेकिन में बता दू की प्रदेश में इस तरह शांति भंग करने वाले कितने भी मंसूबे पाल ले उनके मंसूबे सफल नही नही होने वाले है।किसी भी दोषी को बख्शा नही जायगा।प्रदेश शांति का टापू है और उसकी शांति भंग करने की इज़ाजत किसी को नही दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button