News24you

News you are looking for

Khajuraho Result अपने वार्ड को नहीं जिता पाए विधायक, खजुराहो में कांग्रेस को नुकसान

Khajuraho Result अपने वार्ड को नहीं जिता पाए विधायक, खजुराहो में कांग्रेस को नुकसान

Khajuraho Result । कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले खजुराहो नगर परिषद में भी इस बार के निकाय चुनाव में पार्टी को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जिस नगर परिषद पर विधायक नातीराजा की पत्नि कविता सिंह बतौर अध्यक्ष काबिज थीं वहां अब भाजपा की नगर सरकार बनाने के करीब पहुंच गई है। 15 वार्ड की खजुराहो नगर परिषद में भाजपा ने 7, कांग्रेस ने 4 वार्ड जीते हैं जबकि 4 वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। निर्दलीय प्रत्याशियों का भाजपा के साथ समन्वय बनना तय माना जा रहा है।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस के परमानेंट विधायक माने-जाने वाले नातीराजा के खुद के वार्ड से भी कांग्रेस बुरी तरह हार गई है। खजुराहो के वार्ड क्रमांक 7 में निवास करते हैं। यहां से भाजपा की राजकुमारी दुबे ने 364 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कविता सिंह बुन्देला को बुरी तरह शिकस्त दी है। भाजपा की इस जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी खजुराहो नगर में कांग्रेस कमजोर पड़ सकती है।