Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Bhupinder Singh Dies दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह का निधन

Bhupinder Singh Dies: दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। भूपिंदर की पत्नी मिताली सिंह ने उनके मौत की पुष्टि की। गायक 82 वर्ष के थे। उन्हें पेट की बीमारी थी। भूपिंदर के जाने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। एक दशक के लंबे करियर में भूपिंदर ने कई हिट क्लासिक्स दिए।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए भूपिंदर की पत्नी मिताली सिंह ने बताया कि उनका सोमवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। उन्हें पेट की बीमारी थी। रिपोर्ट में क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपत नामजोशी के हवाले से कहा गया है, ‘गायक को दस दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भूपिंदर सिंह को इंफेक्शन हो गया था। उन्हें पेट की बीमारी थीं। हम जांच कर रहे थें। इसी दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गए। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। हमें उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। शाम 7.45 बजे उनका देहांत हो गया।’

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp