News24you

News you are looking for

कटनी पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी गया ट्रैक्टर बरामद – एक आरोपी गिरफ्तार

कटनी पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी गया ट्रैक्टर बरामद – एक आरोपी गिरफ्तार

कटनी। दिनांक 03/05/25 को थाना रीठी जिला कटनी में इस आशय की सूचना पर की दिनांक 02/05/25 को ग्राम बांधा थाना रीठी जिला कटनी निवासी फूलचंद पटेल पिता भरोसा पटेल आयु 64 वर्ष का लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 21 एबी 0346 उसी के घर के सामने से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसकी सूचना पर त्वरित अपराध क्रमांक 181 / 25 धारा 303 (2) बीएनएस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त चोरी की घटना के संबंध में  पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार डहरिया, पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक राखी पांडेय उप निरीक्षक आरपी रावत द्वारा सघनतलाश व पतासाजी करते हुए आज दिनांक 17/05/ 25 को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कि ग्राम पटोरी तिराहा थाना बाकल में ग्राम मंगेला निवासी संतोष पिता सुखदेव पटेल उम्र 22 वर्ष का चोरी का ट्रैक्टर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है अविलंब उक्त सूचना की तस्दीक की गई एवं स्वतंत्र साथियों के समक्ष ग्राम मंगेला निवासी संतोष पिता सुखदेव पटेल उम्र 22 वर्ष का अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा दिनांक 02/05/25 को ग्राम बांधा से लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 21 एबी 0346 रैपुरा जिला पन्ना निवासी मनीष पटेल के साथ मिलकर चोरी करना तथा पुलिस के डर से उक्त ट्रैक्टर को ग्राम मंगेला के जंगल में छुपा के रखना बताया समय बीत जाने के बाद उक्त चोरी के ट्रैक्टर को विक्रय करने के आशय से खरीददारों से संपर्क करने हेतु पटोरी तिराहे पर खड़े होना बताया तथा चोरी के ट्रैक्टर को ग्राम मंगेला के जंगल में खड़ा करना बताया उक्त ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा जप्त किया जाकर कब्जे में लिया गया तथा आरोपी संतोष पिता सुखदेव पटेल को गिरफ्तार किया गया ।

सराहनी भूमिका- उप निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक भोला गुप्ता, प्रधान आरक्षक राम पाठक, आरक्षक ज्ञानेंद्र, आरक्षक अमन, आरक्षक विजय, आरक्षक नितेश दुबे आरक्षक जफर थाना रीठी ।