News24you

News you are looking for

Katni Ki Sadhana: जीटीवी के शो Dance India Dance में कटनी की बेटी का जलवा

Katni Ki Sadhana: जीटीवी के शो Dance India Dance में कटनी की बेटी का जलवा

Katni Ki Sadhana जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सुप्रसिद्ध शो डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स में टॉप 12 मैं अपना स्थान बना कर अपनी लगन, मेहनत, प्रतिभा, समर्पण और परिवार जनों के शुभ आशीष और सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाओं की बदौलत साधना मिश्रा ने टॉप 6 मैं रहते हुए फाइनल में अपना स्थान निश्चित किया, और अंतिम पड़ाव में उन्होंने फर्स्ट रनर अप रहते हुए शो में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने प्रदेश, अपने ग्रह ग्राम पिपरिया सहलावन, वर्तमान कर्मभूमि बैतूल, अपने माता पिता ,सास ससुर , और सभी परिजनों को गौरवान्वित किया है l

हृदय स्थल करौंदी उमरिया पान के समीप ग्राम पिपरिया सहलावन गांव का नाम किया रोशन

गौरतलब है कि साधना मिश्रा मध्य प्रदेश के हृदय स्थल करौंदी उमरिया पान के समीप ग्राम पिपरिया सहलावन जिला कटनी के प्रतिष्ठित नागरिक नारायण प्रसाद मिश्रा और भारत प्रसाद मिश्रा की पुत्रवधू एवं बालमुकुंद मिश्र ब्लॉक समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के छोटे भाई श्री मुकुंद मिश्रा की पत्नी उमरिया पान में शिक्षक आनंद मुकुंद मिश्रा और कटनी जिले में डीएसपी रहे अमन मिश्रा की भाभी है, साधना मिश्रा को मिली उल्लेखनीय सफलता पर उनके सभी परिजनों, क्षेत्रीय जनों व शुभचिंतकों में अत्यंत हर्ष व्याप्त हैl

साधना मिश्रा के परिवार की ओर से नारायण प्रसाद मिश्रा, भारत प्रसाद मिश्रा, रामकृष्ण मिश्रा, संतराम मिश्रा परशुराम मिश्रा, नंदराम मिश्रा, बालमुकुंद मिश्रा ,माधव मिश्रा और शिक्षक आनंद मुकुंद मिश्रा ने उनकी इस विशेष उपलब्धि मै प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग देने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है