HOMEMADHYAPRADESH

Katni Jan Jati gourav yatra कांग्रेस ने जनजाति समाज को हमेशा गुमराह किया: वीडी शर्मा

कांग्रेस ने जनजाति समाज को हमेशा गुमराह किया: वीडी शर्मा

Katni Jan Jati gourav yatra  भारतीय जनता पार्टी ने जनजाति समाज के लोगों के लिए सदैव उनके जीवन उत्थान का कार्य किया। कांग्रेस ने हमेशा ही जनजाति समाज को गुमराह किया।

आज कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा की सिलोड़ी ग्राम पंचायत में जन जाती गौरव यात्रा का शुभारंभ करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो कटनी सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उक्त विचार करते हुए सभी को पेसा एक्ट कानून को लेकर सभी जनजाति समाज को जागरूक करने का संकल्प दिलाया।

श्री शर्मा ने कहा कि जल जंगल जमीन पर प्रथम हक जनजातीय समाज का है। इस हक को जनजाति समाज को पहुंचाने के लिए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पेसा एक्ट कानून लागू किया। श्री शर्मा ने कहा कि यह भी हमारा सौभाग्य है कि इस कानून को देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शहडोल से लागू किया।

Katni Jan Jati gourav yatra कांग्रेस ने जनजाति समाज को हमेशा गुमराह किया: वीडी शर्मा Katni Jan Jati gourav yatra कांग्रेस ने जनजाति समाज को हमेशा गुमराह किया: वीडी शर्मा

उन्होंने कहा कि जन जाती समाज ने सदैव हमारे देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया टंट्या मामा भील इनमें से एक थे, भगवान बिरसा मुंडा हो या फिर रानी दुर्गावती राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह कांग्रेस ने कभी भी इन योद्धाओं को याद नहीं किया।

भाजपा की सरकार में आज आजादी के इतने साल बाद हम इन जनजाति देवतुल्य लोगों को पहचान पाए। श्री शर्मा ने कहा कि जिस समाज ने देश को सांस्कृतिक विरासत भाजपा ने उनको सम्मान और अधिकार दिया। इसके पूर्व ग्राम सिलोड़ी में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। जनजाति समाज से सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में जोरदार नारेबाजी के साथ गौरव यात्रा प्रारम्भ हुई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया जो 4 दिसंबर को बड़वारा पहुंचकर संपन्न होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी ने भी उपस्थित जनजातीय समाज को सम्बोधित किया। संचालन सुनील उपाध्याय जबकि आभार प्रदर्शन यात्रा प्रभारी, पूर्व विधायक श्री मोती कश्यप ने किया। प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी भाजपा नेताओं को मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, गोविंद सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, नितिन पांडेय आदि ने बड़ी फूलमाला पहना कर अभिनंदन किया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, सांसद हिमाद्री सिंह, प्रदेश मंत्री श्रीमती नंदनी मरावी, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, जिला प्रभारी संजय साहू, विधायकद्वय संदीप जायसवाल, प्रणय पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री चेतन हिन्दुजा, सतीश तिवारी, राजेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, अशोक विश्वकर्मा, पूजा सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, अजजा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र कोल, धीरेंद्र सिंह, कविता पंकज राय, सुधा सिंह, दशरथ कोल आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Back to top button